उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

पीएम सूर्य घर योजना में ऋण स्वीकृति में न हो देरी, लक्ष्य के अनुरूप लगें सोलर रूफटॉप : सीडीओ

पीएम सूर्य घर योजना में ऋण स्वीकृति में न हो देरी, लक्ष्य के अनुरूप लगें सोलर रूफटॉप : सीडीओ

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,। मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीडीओ ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि योजना के तहत सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए जनसमर्थ पोर्टल पर प्राप्त ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करते हुए बिना अनावश्यक विलंब के ऋण स्वीकृत किया जाए। वहीं विद्युत विभाग को लाभार्थियों की विद्युत संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने तथा नए लाभार्थियों के स्मार्ट मीटर और नेट मीटरिंग/कॉन्फिगरेशन की प्रक्रिया समय से पूरी कराने के निर्देश दिए।

परियोजना अधिकारी नेडा ने बताया कि जुलाई माह तक जिले का लक्ष्य 4,554 सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन का है, जिसके सापेक्ष अब तक 3,741 इंस्टॉलेशन पूरे किए जा चुके हैं। इस पर सीडीओ ने सभी वेंडरों को माह के अंत तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने तथा स्वीकृत ऋण वाले उपभोक्ताओं के यहां शीघ्र सोलर रूफटॉप स्थापित कराने के निर्देश दिए।

बैठक में परियोजना अधिकारी नेडा विमलेश कुमार, विद्युत विभाग के संतोष कुमार, अधिशासी अभियंता (मीटर) राजीव सिंह, एलडीएम, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक तथा जिले के सभी वेंडर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button