ओ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए 10 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया, । जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रविशंकर गिरि ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बेरोजगार युवक-युवतियों को निःशुल्क ‘ओ’ लेवल एवं ‘सीसीसी’ कंप्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थानों के माध्यम से इंटरमीडिएट (कक्षा-12) उत्तीर्ण ओबीसी वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक विभाग के पोर्टल obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


