
औरैया पुलिस के 24 घंटे के विशेष अभियान में 11 वांछित व वारंटी आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया, । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में वांछित एवं वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए 24 घंटे के विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 11 वांछित और वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
कोतवाली औरैया पुलिस ने एक वांछित आरोपी को, दिबियापुर पुलिस ने एक वांछित और एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया। सहायल थाना पुलिस ने एक वारंटी, अजीतमल पुलिस ने दो वारंटी तथा फफूंद पुलिस ने तीन वारंटी आरोपियों को दबोचा।
इसी प्रकार बिधूना थाना पुलिस ने एक तथा ऐरवाकटरा थाना पुलिस ने एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित मुकदमों में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


