प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सीतामढ़ी ने हासिल किया राज्य में दूसरा स्थान

लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सीतामढ़ी ने हासिल किया राज्य में दूसरा स्थान

 

सीतामढ़ी जिले ने लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

राज्य स्तरीय RTPS रिपोर्ट के अनुसार 28 जून 2026 से 05 जुलाई 2026 की साप्ताहिक अवधि में सीतामढ़ी जिले में कुल 2,094 आवेदन प्राप्त हुए तथा जिले का Application Receiving Ratio (Weekly) 8.12 दर्ज किया गया, जो पूरे बिहार में सर्वोच्च है।

वहीं 05 जून 2026 से 05 जुलाई 2026 की मासिक अवधि में जिले में कुल 7,105 आवेदन प्राप्त हुए तथा Application Receiving Ratio (Month-wise) 27.54 रहा, जो राज्य में दूसरा सर्वोच्च है तथा जो जिले में RTPS सेवाओं के प्रति नागरिकों की बढ़ती पहुँच एवं प्रभावी सेवा वितरण व्यवस्था को दर्शाता है।

 

सीतामढ़ी को पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह जिले के प्रशासनिक तंत्र, अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिबद्धता तथा आम नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि जिले में लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है तथा नागरिकों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।भविष्य में भी आम नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने, लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सतत प्रयास जारी रहेंगे।

जिला प्रशासन ने इस उपलब्धि पर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए इसे जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम बताया तथा उम्मीद जताई कि आने वाले समय में सीतामढ़ी राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने की दिशा में और अधिक बेहतर प्रदर्शन करेगा।

 

जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर संचालित पंचायत सरकार भवनों एवं पंचायत भवनों में पदस्थापित कर्मियों की नियमित उपस्थिति एवं कार्य संस्कृति को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपस्थिति सुनिश्चित करने, समयबद्ध सेवा वितरण तथा आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। इन सतत प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पंचायत सरकार भवनों में कर्मियों की उपस्थिति पहले की तुलना में अधिक नियमित एवं सुदृढ़ हुई है, जिससे आरटीपीएस सेवाओं के संचालन में उल्लेखनीय सुधार आया है और आम लोगों को समय पर सेवाएं प्राप्त हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button