प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस : जिला स्तरीय निगरानी धावा दल का गठन, शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस : जिला स्तरीय निगरानी धावा दल का गठन, शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई

 

 

 

 

जिलाधिकारी रिची पाण्डेय के निर्देशानुसार जिले में भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय निगरानी धावा दल (उड़नदस्ता) का गठन किया गया है।

इस धावा दल का मुख्य दायित्व संयुक्त लोक सेवकों के विरुद्ध प्राप्त भ्रष्टाचार संबंधी परिवादों की त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना होगा। विभिन्न स्रोतों से प्राप्त शिकायतों अथवा भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों के संज्ञान में आने पर संबंधित मामलों की जांच जिला स्तरीय निगरानी धावा दल को सौंपी जाएगी। धावा दल प्राप्त परिवादों की अविलंब जांच कर अपना प्रतिवेदन जिलाधिकारी को समर्पित करेगा, जिसके आधार पर आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

 

जिला प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। इसी उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय निगरानी धावा दल को प्रभावी एवं सशक्त अधिकार प्रदान किए गए हैं, ताकि भ्रष्टाचार के मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 06226-250405 जारी किया गया है, जिसे जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया गया है।

 

इस व्यवस्था के अंतर्गत श्री अमूल्य रत्न, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य प्रशाखा, सीतामढ़ी को पोर्टल हेतु नामित पदाधिकारी बनाया गया है। उनका मोबाइल नंबर 7856818183 है।

 

जिला स्तरीय निगरानी धावा दल के संयोजक के रूप में श्री संजीव कुमार, अपर समाहर्ता, सीतामढ़ी (मोबाइल : 9473191289) को नामित किया गया है। सदस्य के रूप में श्री मोहम्मद नजीब अनवर, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सीतामढ़ी (मोबाइल : 9031826805) तथा इंजीनियर रवि प्रकाश, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, सीतामढ़ी (मोबाइल : 9264293128) को नामित किया गया है।

 

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत हेल्पलाइन अथवा निर्धारित माध्यमों से उपलब्ध कराएं, ताकि पारदर्शी, जवाबदेह एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button