पूणेप्रशासनमहाराष्ट्र

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में राजनीतिक दल ईमानदारी से सहयोग करें : मीनल कळसकर

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में राजनीतिक दल ईमानदारी से सहयोग करें : मीनल कळसकर

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं पूर्ण बनाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। इस अभियान की सफलता के लिए सभी राजनीतिक दल भी पूरी निष्ठा के साथ सहयोग करें। यह अपील उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीनल कळसकर ने की।

 

जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित राजनीतिक दलों की बैठक में उन्होंने बताया कि जिले में कुल 90 लाख 80 हजार गणना प्रपत्र वितरित किए जाने हैं। इसके लिए प्रत्येक बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के साथ दो सहायक नियुक्त किए गए हैं। गणना प्रपत्रों का वितरण 29 जुलाई तक हर हाल में पूरा किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि इस विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदान केंद्रों का पुनर्संगठन किया जाएगा। इसी उद्देश्य से बीएलओ मतदाताओं के पते और संपर्क नंबर भी एकत्र कर रहे हैं, ताकि एक ही पते पर रहने वाले मतदाताओं का नाम एक ही मतदान केंद्र में दर्ज किया जा सके।

 

मीनल कळसकर ने बताया कि अभियान के दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहरे मतदाताओं की जानकारी भी एकत्र की जा रही है। ऐसे नाम प्रारूप मतदाता सूची में स्वतः शामिल नहीं होंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों की सूची का सावधानीपूर्वक परीक्षण करें, जिससे कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

 

बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की शंकाओं का भी समाधान किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार शीतल मुळे सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष, शहर प्रमुख, सचिव एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button