पूणेप्रशासनमहाराष्ट्र

मोशी हादसा: युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने दिए त्वरित निर्देश

मोशी हादसा: युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने दिए त्वरित निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र 

पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका क्षेत्र के मोशी कचरा डिपो में निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ी का एक हिस्सा ढह जाने से हुए हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, अग्निशमन दल, सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गए और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान शुरू कर दिया।

 

हादसे के बाद उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने राहत एवं पुनर्वास विभाग की अपर मुख्य सचिव विनीता वेद सिंगल, पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के आयुक्त विजयकुमार सूर्यवंशी तथा पुलिस आयुक्त विनयकुमार चौबे से दूरभाष पर संपर्क कर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने निर्देश दिए कि हादसे में फंसे नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा घायलों को तत्काल और प्रभावी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

 

उपमुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान में जुटी हुई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button