प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

समय-सीमा बैठक में जनहित के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

समय-सीमा बैठक में जनहित के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

खाद बुकिंग, सीएम हेल्पलाइन और बाढ़ राहत तैयारियों की समीक्षा

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान :मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . अपर कलेक्टर पीके पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा आयोजित की गई। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, समय-सीमा के लंबित प्रकरणों तथा विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

अपर कलेक्टर ने ई-विकास पोर्टल पर खाद की स्लॉट बुकिंग से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों एवं साइकिलों का वितरण प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में पीएमसी-एनीमिया कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए गए।

 

 

संभावित वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए अपर कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों एवं संबंधित विभागों को सड़कों और नालियों की साफ-सफाई कराने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम की प्रस्तावित पानी की टंकियों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने, समग्र ई-केवाईसी अभियान में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने तथा बिजली के खंभों एवं क्षतिग्रस्त केबलों की मरम्मत समयबद्ध रूप से कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में कहा गया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए तथा सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ करें। बैठक में एसडीएम मऊगंज ए.पी. द्विवेदी, एसडीएम हनुमना राजेश मेहता, डिप्टी कलेक्टर रश्मि चतुर्वेदी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button