प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर 13 से 15 जुलाई तक

निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर 13 से 15 जुलाई तक

पात्र दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र सहित विभिन्न उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज, मध्यप्रदेश

मऊगंज . सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के सहयोग से जिले में 13 से 15 जुलाई 2026 तक निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किए जाएगे। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने शिविर की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और यह शिविर उनके जीवन को सुगम एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कलेक्टर श्री जैन ने जिले के सभी पात्र दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से शिविर में उपस्थित होकर इसका अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

शिविर में 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, स्मार्ट केन, कृत्रिम अंग सहित विभिन्न सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। शिविर में लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा। जिला प्रशासन द्वारा शिविर के सफल संचालन के लिए संबंधित विभागों को पात्र हितग्राहियों की पहचान, पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास के पात्र दिव्यांगजनों को शिविर की जानकारी देकर उन्हें इस विशेष अभियान का लाभ लेने के लिए प्रेरित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button