इटावाउत्तर प्रदेशपर्यावरण

12 जुलाई को इटावा में 60.68 लाख पौधों का होगा वृहद वृक्षारोपण

12 जुलाई को इटावा में 60.68 लाख पौधों का होगा वृहद वृक्षारोपण

डीएम बोले- जनभागीदारी से अभियान को जनआंदोलन बनाएं

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, जनपद में 12 जुलाई को वर्षाकाल-2026 के तहत लगभग 60 लाख 68 हजार 600 पौधों का वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा। इसकी तैयारियों की समीक्षा शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में की गई।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत वन विभाग 34 लाख 18 हजार तथा अन्य 22 विभाग 26 लाख 50 हजार 600 पौधे लगाएंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जनआंदोलन बनना चाहिए।

 

उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान में ग्राम प्रधान, किसान, खिलाड़ी, स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक संगठन, छात्र-छात्राएं और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही वृक्षारोपण स्थलों पर साफ-सफाई, पौधों की उपलब्धता, यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

 

जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पर्यावरण प्रेमियों तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण स्थलों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट विकसित किए जाएं और नवाचार के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ा जाए।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, उप निदेशक कृषि सतीश कुमार पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button