
सीतामढ़ी पुलिस की जन शिकायत सुनवाई में सुनी गईं लोगों की समस्याएं
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी, बिहार
सीतामढ़ी। जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार, 11 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है, ताकि लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके और पुलिस व्यवस्था के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हो।


