प्रशासनमध्य प्रदेश

नलजल योजनाओं के निर्माण में देरी करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई करें – सांसद 

नलजल योजनाओं के निर्माण में देरी करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई करें – सांसद 

सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्रों में मुनगे के पौधे रोपित कराएं – 

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दिशा समिति की बैठक में कहा कि समूह नलजल योजनाओं की प्रगति ठीक नहीं है। पाइपलाइन बिछाने, घरों में कनेक्शन देने, टंकियों के निर्माण तथा अन्य सभी कार्यों में कई बार निर्देश देने के बावजूद ठेकेदार लापरवाही बरत रहे हैं। नलजल योजनाओं के निर्माण में लापरवाही और देरी करने वाले ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई करें। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हर घर को नल से स्वच्छ जल पहुंचाने के संकल्प को पूरा करने में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई करें। जल जीवन मिशन देश की सबसे बड़ी ग्रामीण विकास की योजना है। इसके कार्यों की सतत निगरानी कराएं। कंदैला नलजल योजना, रीवा बाणसागर तथा टमस बाणसागर समूह नलजल योजना के कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं है। संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी इस महत्वाकांक्षी योजना पर विशेष ध्यान दें।

सांसद ने कहा कि हर घर सूर्य ऊर्जा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। सभी शासकीय भवनों में उपयुक्त पाए जाने पर सोलर पैनल लगाकर अक्षय ऊर्जा स्रोत बनाएं। किसानों और जनप्रतिनिधियों को भी इस योजना से लाभान्वित कराएं। सभी जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दें। अभी केवल 3680 घरों में ही सोलर पैनल लगाए गए हैं। इस काम पर भी विशेष ध्यान दें। फीडर सेपरेशन की आरडीएसएस योजना में 6 सब स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया है। संबंधित निर्माण एजेंसी मजदूरों की संख्या बढ़ाकर फीडर सेपरेशन का कार्य भी तेजी से पूरा कराए। एजेंसी द्वारा समय सीमा पूरा होने के बावजूद कार्य पूरा न करना उसकी लापरवाही दर्शाता है। अधीक्षण यंत्री कार्यों की मानीटरिंग करें तथा समय सीमा पर कार्य पूरा कराएं। बिजली की क्षतिग्रस्त केबिल बदलने के लिए भी तत्काल केबिल खरीदकर सुधार कराएं।

बैठक में सांसद ने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन कराकर उनकी नियमित जाँच कराएं। एनिमिक महिलाओं का प्रोटोकाल के अनुसार समुचित उपचार कराएं। हायर सेकण्डरी स्कूल और कालेजों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर छात्राओं के स्वास्थ्य की जाँच करें। उनमें एनिमिक छात्राओं को समुचित दवाएं दें तथा सुरक्षित मातृत्व के संबंध में जागरूक करें। लापरवाह आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करें। विद्यार्थियों और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए हर स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र में मुनगे के कम से कम पाँच पौधे रोपित कराएं। मुनगे के उपयोग से कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण होगा। बैठक में सांसद ने जर्जर शाला भवन नष्ट कराने, अधूरे आवास पूरा कराने तथा अटल टिकरिंग लैब वाले स्कूलों की सूची देने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि सभी स्कूलों में साफ सुथरे शौचालय की व्यवस्था करें तथा इनका नियमित उपयोग और साफ-सफाई कराएं। बैठक में विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह, विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल ने नलजल योजनाओं, बिजली की व्यवस्था, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, महिलाओं और शिशुओं की स्वास्थ्य रक्षा के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए। विधायक प्रतिनिधि रीवा श्री विवेक दुबे ने सूर्यघर योजना के प्रचार-प्रसार, समूह नलजल योजना से घरों में कनेक्शन देने तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल गांवों की सूची देने का सुझाव दिया।

बैठक में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि सभी अधिकारी विभागीय योजनाओं की प्रगति की पूरी जानकारी के साथ बैठक में आएं। शासन की उच्च प्राथमिकता की योजनाओं तथा जनप्रतिनिधियों के सुझावों को अमल मे लाते हुए विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी को बैठक में सही जानकारी न देने पर नोटिस देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला खनिज मद के प्रस्तावों में प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने का अनुमोदन किया गया। बैठक में समिति के सदस्य श्री राम सिंह, श्री महाबली गौतम, श्री विकास तिवारी जनपद अध्यक्ष गंगेव, आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन, एसडीओ वन हितेश खण्डेलवाल, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत संजय सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

क्

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button