
थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को 23 अदद क्वार्टर देशी शराब नाजायज सहित किया गया गिरफ्तार–
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब बिक्रि अभियान के क्रम में थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जे0के0 टायर के बोर्ड के आगे दयालपुर हाईवे कट सर्विस रोड़ थाना कोतवाली औरैया से 01 नफर अभियुक्त सुनील वर्मा पुत्र राजेन्द्र वर्मा उम्र करीब 23 वर्ष गुरुहाई मोहाल थाना कोतवाली जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कव्जे से कब्जे से 23 अदद क्वार्टर देशी शराब नाजायज बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 470/2026 धारा 60 Ex Act पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है
गिरफ्तार करने वाली टीमः
1.राजकुमार सिंह प्र0 निरी0 कोतवाली थाना कोतवाली औरैया
2.उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार थाना कोतवाली औरैया


