उत्तर प्रदेशऔरैयापर्यावरण

औरैया के समस्त थानों एवं कार्यालयों पर एक पेड़ माँ के नाम का हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

औरैया के समस्त थानों एवं कार्यालयों पर एक पेड़ माँ के नाम का हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार वृक्षारोपण महायज्ञ-2026″ एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जनपद औरैया के समस्त थानों एवं कार्यालयों पर हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

 

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों एवं कार्यालयों पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । अभियान के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने थाना एवं कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।

 

पौधरोपण कार्यक्रम का उद्देश्य हरित पर्यावरण को बढ़ावा देना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना तथा जनमानस को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना रहा । इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने पौधे लगाकर स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की ।

 

कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि प्रत्येक पौधे को सुरक्षित रखते हुए उसके पूर्ण विकसित होने तक निरंतर उसकी देखरेख करेंगे, ताकि यह अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित न रहकर पर्यावरण संरक्षण का स्थायी माध्यम बन सके ।

 

पुलिस अधीक्षक औरैया ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि लगाए गए पौधों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा समय-समय पर उनकी देखभाल की समीक्षा भी की जाए। जनपद पुलिस का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व एवं जनभागीदारी की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button