कलेक्टर आज करेंगे टीएल पत्रों की समीक्षा
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी 13 जुलाई को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में टीएल पत्रों के निराकरण की समीक्षा करेंगे। बैठक में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों तथा जनसुनवाई के प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की जाएगी। बैठक में विशेष तौर पर कलेक्टर्स कान्फ्रेंस के एजेण्डा बिन्दुओं पर विभागवार समीक्षा की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं
।



