प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

डायरेक्ट सेल्स एजेंटों के चयन के लिए 27 से 31 जुलाई तक होंगे वॉक-इन-इंटरव्यू

डायरेक्ट सेल्स एजेंटों के चयन के लिए 27 से 31 जुलाई तक होंगे वॉक-इन-इंटरव्यू

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . अधीक्षक डाकघर रीवा ने बताया कि कार्यालय अधीक्षक डाकघर रीवा संभाग में डाक जीवन बीमा (पीएलआई) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) के व्यवसाय अर्जन के लिये डायरेक्ट सेल्स एजेंटों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 27 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर अपना आवेदन पत्र तथा बायोडाटा लेकर कार्यालय अधीक्षक डाकघर, रीवा संभाग (प्रधान डाकघर परिसर, सिरमौर चौक के सामने) में उपस्थित हो सकते हैं। डायरेक्ट सेल्स एजेंट के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण या राज्य/केंद्रीय बोर्ड से समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जा सकती है। साथ ही अभ्यर्थी को कम्‍प्यूटर का ज्ञान एवं स्थानीय क्षेत्र की जानकारी होना आवश्यक है।

अधीक्षक डाकघर रीवा ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों को उनके कार्य के आधार पर इंसेंटिव दिया जाएगा। इस पद पर किसी प्रकार का निर्धारित मासिक वेतन देय नहीं होगा। आवेदन एवं अन्य जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 9993872638 पर संपर्क किया जा सकता

है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button