
सीतामढ़ी के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क पर शिकायतों का त्वरित निस्तारण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की शिकायतों को गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। महिला हेल्प डेस्क प्रभारियों को प्रत्येक आवेदन पर त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है, ताकि पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित वातावरण में अपनी शिकायत दर्ज कराने और समयबद्ध न्याय मिलने में सहायता मिल सके।


