
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दुर्घटनाएं रोकने पर दिया जोर
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया,। जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं एवं जनहानि में कमी लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट का शीघ्र सुधार कराया जाए तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से की जाए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों में तेजी लाने और दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
बैठक में संबंधित विभागों के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


