इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

बालश्रम उन्मूलन अभियान: 5 बच्चों का रेस्क्यू, दुकानदारों को दी गई कड़ी चेतावनी

बालश्रम उन्मूलन अभियान: 5 बच्चों का रेस्क्यू, दुकानदारों को दी गई कड़ी चेतावनी

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद इटावा में अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति उन्मूलन एवं बालश्रम उन्मूलन जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस, श्रम विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने कस्बों के आसपास की दुकानों, रेलवे स्टेशन, ऑटोमोबाइल वर्कशॉप सहित विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर लोगों को बालश्रम के प्रति जागरूक किया। इस दौरान 5 बच्चों से बालश्रम कराए जाने का मामला सामने आया, जिन्हें तत्काल रेस्क्यू कर नियमानुसार उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया।

टीम ने विभिन्न स्थानों पर पोस्टर और पंपलेट लगाकर लोगों को बालश्रम रोकने तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1076, 1098, 102, 108 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी।

प्रभारी एएचटीयू ने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और यदि कहीं किसी होटल, ढाबे, चाय की दुकान या अन्य प्रतिष्ठान पर बच्चों से काम कराया जाता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या आपातकालीन सेवा 112 पर दें।

अभियान के दौरान दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में बालश्रम करते हुए बच्चे पाए जाने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में नायब तहसीलदार भरथना, श्रम विभाग की टीम, चाइल्ड हेल्पलाइन वर्कर तथा थाना एएचटीयू की पुलिस टीम मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button