
निर्देशन में 50 शैय्या जिला अस्पताल औरैया में महिला कल्याण विभाग द्वारा कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया / शासन के मंशानुरूप जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशानुसार ‘‘ संकल्प हब फाॅर इम्पावरमेंट आफ बूमेन ’’ योजना के अन्तर्गत कार्यक्रम के अनुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में 50 शैय्या जिला अस्पताल औरैया में महिला कल्याण विभाग द्वारा कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डा0 अनिल कुमार गुप्ता सी0एम0एस0, डा0 मन्जू सचान स्त्री रोग विशेषज्ञ, डा0 सीमा गुप्ता द्वारा 05 बच्चियों का केक काटकर बेवी किट वितरण कर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या रोकना एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और बेटियों के जन्म को उत्सव के रुप में मनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
कार्यक्रम में शैलेश कुमारी लेवर रुम इन्चार्ज ,सुभाष हॉस्पिटल मैनेजर, महिला कल्याण विभाग से श्रीमती सपना देवी डिस्ट्रिक मिशन कोआर्डिनेटर, कौशलेंद्र सिंह जेंडर स्पेशलिस्ट,श्रीमती प्रियंका कुमारी पैरामेडिकल नर्स एवं आमजनमानस उपस्थित रहे।



