उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

आमजन के हितों एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी क्षम्य।:-जिलाधिकारी

आमजन के हितों एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी क्षम्य।:-जिलाधिकारी

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति के कार्यों की कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि आमजन की सुरक्षा हमारा प्रथम दायित्व है। अतः इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही / शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने जनपद के थाना फफूंद को नए क्रिटिकल थाने के रूप में चिह्नित किए जाने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि इस ओर हमें विशेष ध्यान देना है ताकि इसे क्रिटिकल की श्रेणी से पृथक किया जा सके।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की आख्या विस्तृत रूप से तथा रंगीन फोटोग्राफ के साथ 03 दिन के अन्दर उपलब्ध करायें तथा आख्या में पूर्वत स्थिति एवं वर्तमान स्थिति का भी अंकन किया जाए और फोटोग्राफ लगाए जाएं। जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तथा प्रभारी यातायात निरीक्षक को निर्देश दिए कि विगत माह में प्रवर्तन की कार्यवाही के कारण सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयी है तथा प्रवर्तन की कार्यवाही लगातार जारी रखी जाए साथ ही ब्लैक स्पॉट पर उस समय प्रवर्तन की कार्यवाही अवश्य की जाए जब अधिक दुर्घटनाएं होने की संभावना होती है।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डन हावर के अन्दर नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराकर उपचार कराना सुनिश्चित किया जाए साथ ही 108 एम्बुलेंस व 102 एंबुलेंस तथा अन्य एंबुलेंस संचालकों के साथ अलग से बैठक कर निर्देशित किया जाए कि वह घटना में घायल व्यक्तियों को यथाशीघ्र निकटवर्ती चिकित्सालय में ले जाएं। जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि भारी वाहनों की होल्डिंग के लिए आवश्यक व्यवस्थायें की जाए साथ ही उन्होंने अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) को निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों में ऐसे क्षेत्रों का चिन्हांकन किया जाए जहां पर प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण दुर्घटनाएं होती हैं और उन स्थानों पर प्रकाश हेतु समुचित व्यवस्था की जाए।

उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button