इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

विशाल समाचार की पड़ताल के बीच इटावा के आरटीओ का तबादला, चर्चाओं का दौर तेज

विशाल समाचार की पड़ताल के बीच इटावा के आरटीओ का तबादला, चर्चाओं का दौर तेज

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा। जनपद में परिवहन व्यवस्था, डंपरों की जांच और नियमों के पालन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) का तबादला होने से चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

हाल ही में विशाल समाचार ने डंपरों की जांच, विंगर नंबर प्लेट और परिवहन व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों से सवाल उठाए थे। इसी बीच आरटीओ के तबादले का आदेश जारी हो गया।

हालांकि, आरटीओ के तबादले और विशाल समाचार की रिपोर्ट के बीच किसी प्रत्यक्ष संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तबादले के कारणों को लेकर भी शासन की ओर से कोई अलग आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

विशाल समाचार का उद्देश्य केवल जनहित से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक आधार पर उठाना है। यदि इस मामले में शासन या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी या स्पष्टीकरण जारी किया जाता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button