इटावाअपराधउत्तर प्रदेश

गुमशुदा बेटे की तलाश में भटकती मां, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप! चौकी इंचार्ज पर उठे गंभीर सवाल

डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने लगाया आरोप— गुमशुदा बेटे की तलाश छोड़ पुलिस बना रही दबाव,

गुमशुदा बेटे की तलाश में भटकती मां, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप! चौकी इंचार्ज पर उठे गंभीर सवाल

डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने लगाया आरोप— गुमशुदा बेटे की तलाश छोड़ पुलिस बना रही दबाव, ₹15 हजार लेकर रिश्तेदार को छोड़ने का भी दावा

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा,उत्तर प्रदेश 

इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की आईटीआई चौकी पुलिस एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। जिलाधिकारी इटावा को दिए गए एक प्रार्थना पत्र में एक महिला ने आईटीआई चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला का कहना है कि उसका बेटा ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। आईटीआई चौराहे पर ठेला लगाने वाले एक व्यक्ति की बेटी ने उसके नाबालिग बेटे पर जेवर चोरी का आरोप लगाया, जिसके बाद से उसका बेटा कथित रूप से लापता है।

प्रार्थना पत्र में आरोप है कि बेटे की तलाश करने के बजाय आईटीआई चौकी पुलिस लगातार महिला को परेशान कर रही है। महिला का यह भी दावा है कि उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ऑनलाइन शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

महिला ने आरोप लगाया है कि करीब एक सप्ताह पहले आईटीआई चौकी इंचार्ज और दो पुलिसकर्मी उसके रिश्तेदार के बच्चे को उठाकर थाने ले गए और कथित रूप से ₹15 हजार लेने के बाद उसे छोड़ा। साथ ही तीन दिन के भीतर उसके बेटे को पेश करने का दबाव बनाया गया, अन्यथा मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी गई।

पीड़िता ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पुलिस द्वारा कथित उत्पीड़न रोकने और अपने गुमशुदा बेटे की तलाश कराने की मांग की है।

विशाल समाचार की अपील:

यह आरोप प्रार्थना पत्र में लगाए गए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस पक्ष और प्रशासन का आधिकारिक बयान आना बाकी है। दोनों पक्षों का पक्ष प्रकाशित किया जाना पत्रकारिता के सिद्धांतों के अनुरूप होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button