
पुलिस अधीक्षक ने की मासिक अपराध गोष्ठी, कानून-व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया,। पुलिस अधीक्षक औरैया ने पुलिस कार्यालय ककोर में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित कर जनपद की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला एवं साइबर अपराध, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, प्रभावी गश्त और अपराध नियंत्रण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, नियमित चेकिंग अभियान चलाने तथा आगामी आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत रखने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों से जनसुनवाई को प्राथमिकता देने और आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने की भी अपेक्षा की।
