उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

महिला एवं बाल सम्मान कोष के तहत 8 पीड़िताओं को 24 लाख रुपये की राहत राशि स्वीकृत

महिला एवं बाल सम्मान कोष के तहत 8 पीड़िताओं को 24 लाख रुपये की राहत राशि स्वीकृत

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना की जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पीड़िताओं को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने से संबंधित 18 मामलों पर विचार किया गया।

 

समिति ने परीक्षण के बाद 8 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 24 लाख रुपये की आर्थिक क्षतिपूर्ति/राहत राशि स्वीकृत की। वहीं 2 मामलों को समाज कल्याण विभाग को स्थानांतरित करने तथा 8 मामलों को निरस्त करने की संस्तुति की गई।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि महिला एवं बाल सम्मान कोष से जुड़े मामले अत्यंत संवेदनशील हैं। ऐसे प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं एवं बच्चों को समयबद्ध न्याय और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

 

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, संयुक्त निदेशक अभियोजन, अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव सिंह, सहायक कोषाधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button