
जिलाधिकारी ने गोद लिए टीबी मरीज को पोषण किट वितरित की
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया,। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में गोद लिए गए क्षय रोगी विकास पाल को पोषण किट प्रदान की। इस दौरान उन्होंने कहा कि टीबी का नियमित और पूरा उपचार कराने से इस बीमारी से पूरी तरह छुटकारा पाया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी कोई असाध्य बीमारी नहीं है। मरीजों को चिकित्सकों की सलाह के अनुसार नियमित दवा का सेवन करने के साथ पौष्टिक आहार भी लेना चाहिए, जिससे शरीर में कमजोरी न आए और वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें।
इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी सहित संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
