
कल्याण ज्वैलर्स की ब्रांड एम्बेसडर बनी सारा अली खान
अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ के साथ बनी ब्रांड का चेहरा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
पुणे: कल्याण ज्वैलर्स भारत के सबसे भरोसेमंद और बड़े ज्वैलरी ब्रांड्स में से एक है। ब्रांड ने अभिनेत्री सारा अली खान को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। अब सारा अली खान कल्याण ज्वैलर्स ब्रांड के एंबेसडर्स के खास परिवार का हिस्सा बन गई है, जिसमें श्री अमिताभ बच्चन और सुश्री कैटरीना कैफ पहले से शामिल हैं। सारा के जुड़ने से हर क्षेत्र और हर उम्र के ग्राहकों के साथ कल्याण ज्वैलर्स का रिश्ता अब और भी ज़्यादा मज़बूत होगा। यह साझेदारी कल्याण ज्वैलर्स के सफर में एक नया और महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे ब्रांड ग्राहकों की एक नई पीढ़ी से जुड़ सकेगा। इसके साथ ही ब्रांड विश्वास, पारदर्शिता और बेहतरीन कारीगरी के अपने उन मूल्यों पर भी कायम रहेगा, जिन्होंने पिछले तीन दशकों से अधिक समय से इसे एक खास पहचान दी है।
सारा अली खान आज के युवा कलाकारों के बीच अपनी एक अलग और खास पहचान बना चुकी हैं। लोग उनकी सादगी, सूझबूझ और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके गहरे लगाव को बेहद पसंद करते हैं। वह आज की उन भारतीय महिलाओं का चेहरा हैं, जिन्हें अपने व्यक्तित्व पर पूरा विश्वास है, जो अपनी परंपराओं का सम्मान करती हैं और साथ ही अपनी सोच में बिल्कुल मॉडर्न हैं। उनकी यही खूबियाँ कल्याण ज्वैलर्स के इस अटूट विश्वास से बिल्कुल मेल खाती हैं कि स्टाइल भले ही समय के साथ बदल जाए, पर मूल्य हमेशा हमेशा बने रहते हैं।
केदारनाथ, अतरंगी रे, ज़रा हटके ज़रा बचके, मेट्रो… इन दिनों और हालिया हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में शानदार अभिनय के लिए सारा अली खान को खूब सराहा गया है। इन फिल्मों के दम पर उन्होंने बॉलीवुड की टॉप कमर्शियल एक्ट्रेसेस में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। उनकी फिल्मों को क्रिटिक्स से भी काफी तारीफें मिली हैं और वह बॉक्स ऑफिस पर भी लगातार हिट चली हैं।
भारत का ज्वैलरी मार्केट लगातार बदल रहा है, और आज के ग्राहक ऐसे ब्रांड्स की तलाश में हैं, जो अपनी विरासत को आधुनिकता के साथ जोड़ सकें। इस पार्टनरशिप के ज़रिये कल्याण ज्वैलर्स आज की भारतीय महिला के हर रूप और अंदाज़ का जश्न मनाने के अपने वादे को और मज़बूत करता है – एक ऐसी महिला जो अपनी जड़ों से भी जुड़ी है और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी खुद की राह भी चुनती है।
सारा अली खान कल्याण ज्वैलर्स के आने वाले बड़े विज्ञापनों में नज़र आएंगी। वह टेलीविजन, डिजिटल, प्रिंट, आउटडोर और इन-स्टोर जैसे हर प्लेटफॉर्म पर ब्रांड का चेहरा बनेंगी। इन विज्ञापनों में त्योहारों और खास मौकों के लिए तैयार की गई ब्रांड की शानदार ज्वैलरी कलेक्शन्स को खास तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा।
इस साझेदारी पर बात करते हुए कल्याण ज्वैलर्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, रमेश कल्याणरमन ने कहा

