प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

कर्तव्य, सम्मान और नई जिम्मेदारियों की ओर एक गौरवपूर्ण कदम

कर्तव्य, सम्मान और नई जिम्मेदारियों की ओर एक गौरवपूर्ण कदम

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी में आज दिनांक 15.07.2026 को पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी में आयोजित पिपिंग समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा जिलांतर्गत कुल 30 पी.टी.सी. को सहायक अवर निरीक्षक (ASI) पद पर पदोन्नति उपरांत उनके कंधों पर सहायक अवर निरीक्षक का रैंक बैज (स्टार) लगाकर अलंकृत किया गया।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने सभी नवपदोन्नत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति नई जिम्मेदारियों के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का अवसर भी है। उन्होंने पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने हेतु प्रेरित किया।

 

समारोह के दौरान उपस्थित वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने भी सभी नवपदोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों को शुभकामनाएँ दीं तथा उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button