मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए सभी विभाग समन्वित कार्रवाई करें – कलेक्टर

बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए सभी विभाग समन्वित कार्रवाई करें – कलेक्टर

जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण, बाल अधिकारों के संरक्षण, बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह की रोकथाम तथा बाल तस्करी की रोकथाम से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए नियमित निरीक्षण, सतत निगरानी तथा जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएं। किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में मिशन वात्सल्य, चाइल्ड हेल्पलाइन, किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, बाल कल्याण समिति की गतिविधियों तथा संवेदनशील बच्चों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चिन्हित बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को संयुक्त अभियान संचालित कर बाल संरक्षण संबंधी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ करें, जिससे जिले में बाल संरक्षण तंत्र और अधिक सुदृढ़ हो सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन, वन मंडल अधिकारी लोकेश निरापुरे, खनिज अधिकारी दीपमाला तिवारी, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button