प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

मानव तस्करी रोकथाम को लेकर जागरूकता पोस्टर का विमोचन, ‘अभियान नया सवेरा 3.0’ को मिलेगी नई गति

मानव तस्करी रोकथाम को लेकर जागरूकता पोस्टर का विमोचन, ‘अभियान नया सवेरा 3.0’ को मिलेगी नई गति

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी: बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में दिनांक 18 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक संचालित ‘अभियान नया सवेरा 3.0’ के अंतर्गत सीतामढ़ी पुलिस की मानव तस्करी निरोध इकाई एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई द्वारा अदिथी कवच परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में मानव तस्करी रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु पोस्टर का विमोचन किया गया।

पोस्टर का विमोचन वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह नोडल पदाधिकारी मो० नजीब अनवर द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस, प्रशासन एवं समाज की साझी भागीदारी अत्यंत आवश्यक है तथा जागरूकता ही इस अपराध के विरुद्ध सबसे प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर अदिथी कवच परियोजना के कार्यक्रम प्रबंधक रोहित सिंह ने कहा कि सीतामढ़ी पुलिस के नेतृत्व में ‘अभियान नया सवेरा 3.0’ के माध्यम से चलाया जा रहा जन-जागरूकता अभियान मानव तस्करी एवं बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक सराहनीय और प्रभावी पहल है। पुलिस एवं सामाजिक संस्थाओं के समन्वित प्रयास से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी। कार्यक्रम में पुलिस निरीक्षक सह शाखा प्रभारी मानव तस्करी निरोध इकाई सुशील कुमार सिंह, मनीष कुमार, मुकुंद चौधरी, पायल सिंह, काजल, सुजीत कुमार, संजय वर्मा, सहायक अवर निरीक्षक रूपेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी व अदिथी कवच परियोजना के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button