उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

स्थायी लोक अदालतों में अध्यक्ष पदों पर भर्ती, 24 अगस्त तक करें आवेदन

स्थायी लोक अदालतों में अध्यक्ष पदों पर भर्ती, 24 अगस्त तक करें आवेदन

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार प्रदेश के 9 जनपदों में स्थायी लोक अदालतों के अध्यक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

 

इन पदों के लिए 23 जुलाई 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन 24 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

 

यह नियुक्तियां आजमगढ़, बलरामपुर, महोबा, संतकबीर नगर, पीलीभीत, अलीगढ़, एटा, गौतमबुद्ध नगर और मथुरा जनपदों की स्थायी लोक अदालतों में रिक्त अध्यक्ष पदों पर की जाएंगी।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने इच्छुक अभ्यर्थियों से भर्ती संबंधी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button