इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

मतदेय स्थलों के अंतिम निर्धारण पर सर्वदलीय बैठक, आपत्तियों की होगी दोबारा जांच

मतदेय स्थलों के अंतिम निर्धारण पर सर्वदलीय बैठक, आपत्तियों की होगी दोबारा जांच

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान;इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में मतदेय स्थलों के प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में इटावा लोकसभा क्षेत्र के सांसद, भरथना विधायक सहित जसवंतनगर व इटावा विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों तथा भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी समेत विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

 

बैठक में 10 जुलाई 2026 तक प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर उपजिलाधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा की गई जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मतदेय स्थलों के प्रस्तावित विभाजन से संबंधित सभी सुझावों और आपत्तियों को उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया।

 

इस दौरान कुछ बिंदुओं पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आपत्ति दर्ज कराई। जिस पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित मामलों की पुनः जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि जांच पूरी होने के बाद मतदेय स्थलों के अंतिम प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button