इटावाउत्तर प्रदेशरोजगार

मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान :इटावा, उत्तर प्रदेश 

सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं में आवेदन हेतु विभागीय पोर्टल 16 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक पुनः खोल दिया गया है। इच्छुक लाभार्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इन योजनाओं में मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना एवं माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजना, अंतर्देशीय खारे जल क्षेत्र में नए तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश, मोती संवर्धन योजना तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना शामिल हैं।

विभाग ने बताया कि परियोजनाओं का विस्तृत विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक अभिलेखों की जानकारी विभागीय पोर्टल https://fisheries.up.gov.in⁠� पर उपलब्ध है। पूर्व वर्षों के निरस्त या प्रतीक्षारत आवेदक भी पुनः आवेदन कर सकते हैं। योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी जनपद, मंडल एवं मत्स्य निदेशालय के कार्यालयों से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button