मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं हेतु आनलाइन आवेदन आमंत्रित।
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की निम्नलिखित योजनाओं के अन्तर्गत जनसामान्य को आनलाईन आवेदन करने हेतु विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in दिनाँक 16.07.2026 से 31.07.2026 तक खोला जा रहा है। मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अन्तर्गत, मोपेड विद आइस बाक्स परियोजना,
माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजनान्तर्गत श्रेणी-1, 2 व 3 के जलाशयों वाले जनपदों में केज स्थापना, अन्तर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में मात्स्यिकी के विकास हेतु नये तालाब निर्माण व प्रथम वर्ष निवेश,
उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना, विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना।
उपरोक्त योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु योजनावार पृथक-पृथक करने होगे। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रकिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेखों का विवरण भी विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। उक्त योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्राविधान लागू होगे। योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त / प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, द्वितीय तल, विकास भवन औरैया से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है अथवा मोबाईल नम्बर 9838945761, 7355465197 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।