प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जिला अस्पताल को कायाकल्प योजना में मिला प्रदेश में दूसरा स्थान  

जिला अस्पताल को कायाकल्प योजना में मिला प्रदेश में दूसरा स्थान  

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:रीवा, मध्य प्रदेश 

 

रीवा . कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल रीवा को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कायाकल्प योजना के तहत प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस संबंध में अस्पताल की अधीक्षक तथा सिविल सर्जन डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि राज्य शासन द्वारा कायाकल्प योजना के तहत वर्ष 2026 के मूल्यांकन के आधार पर जिला चिकित्सालय को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। जिला अस्पताल वर्ष 2018 से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार उपलब्धि हासिल कर रहा है। जिला अस्पताल 2018 से लगातार प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त कर रहा है। इसके साथ-साथ जिला अस्पताल को स्वच्छता के क्षेत्र में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। रोगियों की नि:शुल्क जाँच, दवाओं की उपलब्धता तथा वितरण में भी जिला चिकित्सालय उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

सिविल सर्जन ने बताया कि जिला अस्पताल में रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन की सुदृढ़ कार्यप्रणाली, डॉक्टरों की विशेषज्ञता तथा नर्सिंग स्टाफ की सेवा भावना से कार्य करने के कारण अस्पताल की सेवाएं बेहतर हुई हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. केके तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल में रोगियों के बेहतर उपचार के लिए निरंतर नवाचार तथा आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। रवीन्द्रनाथ मिश्रा सहायक अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि बाहृय रोगी कक्ष, आईपीडी, प्रसूति सेवाएं, नवजात शिशुओं की देखभाल तथा आपातकालीन सेवाएं देने में जिला चिकित्सालय लगातार बेहतर कार्य कर रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने जिला अस्पताल को कायाकल्प योजना में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर सिविल सर्जन, सभी डॉक्टरों तथा चिकित्सा कर्मियों को बधाई दी

है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button