प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने 9 राजस्व अधिकारियों को दिया नोटिस

कलेक्टर ने 9 राजस्व अधिकारियों को दिया नोटिस

कलेक्टर ने समय सीमा में प्रकरणों में कार्यवाही न करने पर 9 को दिया नोटिस

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान:रीवा ,मध्य प्रदेश 

रीवा. कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने 9 राजस्व अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। राजस्व न्यायालयों में अविवादित नामांतरण, सीमांकन, के प्रकरणों पर मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी योजना के तहत निर्धारित समय सीमा में निराकरण न करने पर नोटिस दिया है। लंबित प्रकरणों का तीन दिन की समय सीमा में निराकरण करके संतोषजनक उत्तर न देने पर मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने कहा है कि लोक सेवा गारंटी एक्ट में शामिल सेवाओं को समय सीमा में आवेदक को उपलब्ध कराना अनिवार्य है इसके बावजूद राजस्व अधिकारियों द्वारा प्रकरणों के निराकरण में ध्यान नहीं दिया गया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए नोटिस दिया गया है।

जारी अलग-अलग नोटिस के अनुसार सुधीर कुमार बेक नजूल अधिकारी रीवा को अविवादित नामांतरण के 120 प्रकरण तथा राजीव शुक्ला तहसीलदार हुजूर को अविवादित नामांतरण के 106 तथा सीमांकन के 3 प्रकरण समय सीमा से बाहर होने पर नोटिस दिया गया है। राजेश तिवारी तहसीलदार त्योंथर को अविवादित नामांतरण के सरकिल रायपुर सोनौरी में 59, त्योंथर में 29, वृत्त गढ़ी में 56 तथा वृत्त सोहागी में 39 प्रकरण समय सीमा से बाहर होने का नोटिस दिया गया है। नायब तहसीलदार बैकुण्ठपुर ललन सिंह को अविवादित प्रकरण 45, नायब तहसीलदार पहाड़िया को शारदा प्रसाद प्रजापति को अविवादित प्रकरण 41 तथा नायब तहसीलदार बिन्दु तिवारी अविवादित प्रकरण के 31 एवं सीमांकन के 9 प्रकरण समय सीमा से बाहर होने पर नोटिस दिया गया है। तहसीलदार गुढ़ अरूण यादव को अविवादित नामांतरण के 28 तथा सीमांकन के 46 प्रकरण, नायब तहसीलदार राजेश शुक्ला को अविवादित नामांतरण के 17 तथा सीमांकन के 14 प्रकरण लंबित रहने पर नोटिस दिया गया है। नायब तहसीलदार महिमा पाठक को अविवादित नामांतरण के 16 एवं सीमांकन के 12 प्रकरण समय सीमा से बाहर होने पर नोटिस दिया गया

है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button