कलेक्टर ने छात्रवृत्ति के प्रकरणों का सत्यापन न करने पर 11 को दिया नोटिस
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजातीय विद्यार्थियों की वर्ष 2025-26 में ऑनलाइन दर्ज छात्रवृत्ति के आवेदनों का सत्यापन न करने पर नोटिस दिया है। कलेक्टर ने रजिस्ट्रार अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय तथा डीन श्यामशाह मेडिकल कालेज रीवा को नोटिस दिया है। कलेक्टर ने प्राचार्य टीआरएस कालेज रीवा, माडल साइंस कालेज, शासकीय कन्या महाविद्यालय तथा प्राचार्य पेन्टियम प्वाइंट रीवा को नोटिस दिया है। कलेक्टर ने प्राचार्य अशासकीय सुदर्शन कालेज लालगांव, अशासकीय एमएल सिटी कालेज रीवा तथा प्राचार्य अशासकीय माँ अष्ठभुजा रीवा रतहरा रीवा को नोटिस दिया है। जारी नोटिस में कलेक्टर ने कहा है कि आपकी उदासीनता एवं लापरवाही के कारण विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति का समय पर भुगतान नहीं हो सका जिसके कारण सीएम हेल्पलाइन तथा जनसुनवाई में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। लंबित आवेदन पत्रों का तीन दिन में सत्यापन करके कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत करें। समय सीमा का पालन न होने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण अपील नियम 1966 के अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।


