उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

औरैया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दूध, मिड-डे मील व पुष्टाहार सहित 10 नमूने जांच के लिए भेजे

औरैया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दूध, मिड-डे मील व पुष्टाहार सहित 10 नमूने जांच के लिए भेजे

 

जांच रिपोर्ट आने पर दोषी खाद्य कारोबारियों के खिलाफ होगी वैधानिक कार्रवाई, विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश

औरैया, । जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सुनील कुमार के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की सघन जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने रतनपुर गड़िया (अटसू रोड, अजीतमल) से ई-रिक्शा पर भंडारित मिश्रित दूध, ककरिया स्थित निर्माण इकाई से चाऊमीन निर्माण में प्रयुक्त मैदा, तथा बिरूहूनी के पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील के अंतर्गत तैयार सब्जी एवं चावल के नमूने संग्रहित किए।

इसके अतिरिक्त बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत अजीतमल में वितरित की जाने वाली विभिन्न प्रीमिक्स खाद्य सामग्रियों के पांच नमूने भी लिए गए। सभी कुल 10 नमूनों को परीक्षण हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

विभाग ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी नमूने में मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरूहूनी में छात्र-छात्राओं के लिए खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें स्वच्छता, संतुलित पोषण तथा खाद्य पदार्थों की घरेलू स्तर पर गुणवत्ता पहचानने के सरल उपायों की जानकारी दी गई।

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय ने आमजन से बरसात के मौसम में खुले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचने तथा सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य सामग्री का ही उपयोग करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button