मुख्यमंत्री के इटावा दौरे के चलते 26 जुलाई को नहीं लगेगा संडे बाजार
पुलिस लाइन तिराहा से नुमाइश चौराहा तक सड़क के दोनों ओर बाजार लगाने पर रहेगी रोक।
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, । सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिकारी (वीआईपी) ने जानकारी दी है कि 26 जुलाई 2026 (रविवार) को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के प्रदर्शनी पंडाल, इटावा में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनज़र शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष यातायात एवं प्रशासनिक प्रबंध किए गए हैं।
इसी क्रम में पुलिस लाइन तिराहा से नुमाइश चौराहा तक सड़क के दोनों ओर लगने वाला संडे बाजार 26 जुलाई (रविवार) को नहीं लगाया जाएगा। प्रशासन ने आमजन एवं दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए निर्धारित व्यवस्था का पालन करने का अनुरोध किया है।


