बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

सीतामढ़ी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

 

सीतामढ़ी। आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीतामढ़ी में प्रत्येक कार्य दिवस की तरह मंगलवार को भी जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया गया।

 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र न्याय मिल सके।

 

जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button