प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कमिश्नर ने आमजनता के आवेदनों में की सुनवाई 

कमिश्नर ने आमजनता के आवेदनों में की सुनवाई 

 

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . कमिश्नर कार्यालय सभागार में कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने आमजनता के आवेदन पत्रों में सुनवाई की। कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारी संवेदनशीलता से जनसुनवाई के आवेदन पत्रों का निराकरण करें। जनसुनवाई में जमीन के सीमांकन, अवैध कब्जा हटाने, पेंशन प्रकरण के निराकरण, भू अर्जन की राशि प्रदान करने, बिजली कनेक्शन, मजदूरी भुगतान, नक्शा सुधार तथा जमीन विवाद के निराकरण के आवेदनों में सुनवाई की गई। कमिश्नर ने लवकुश यादव, गोकुल प्रसाद, रामानुज कुशवाहा, देवराज सिंह, दशरथ प्रसाद चतुर्वेदी, शरदचन्द्र त्रिपाठी, आशा कुशवाहा, बुद्धिमान प्रसाद, उमाशंकर मिश्रा, रूपेश कुमार, जगदीश प्रसाद, गोपीनाथ मिश्रा तथा अन्य आवेदकों के आवेदनों में सुनवाई की एवं संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button