
कलेक्टर ने आमजनता के 463 आवेदनों में की सुनवाई
रिपोर्ट ;विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने आमजनता के 463 आवेदनों में सुनवाई की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सात दिन की समय-सीमा में आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, डिप्टी कलेक्टर सुधीर बेक, डिप्टी कलेक्टर जितेन्द्र तिवारी ने भी आमजनता के आवेदनों में सुनवाई की। जनसुनवाई में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में श्यामकली यादव निवासी करहिया ने सीमांकन के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार हुजूर को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। कौशल प्रसाद पटेल निवासी टीकर ने जमीन विवाद के निराकरण के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने नायब तहसीलदार गोविंदगढ़ को प्रकरण में कार्यवाही के निर्देश दिए। रामखेलावन साकेत तथा अन्य आवेदकों ने ग्राम ओड़की में आम रास्ते से अवैध कब्जा हटाकर रास्ता खोलने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने एसडीएम हुजूर को प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में प्रांजलि पाठक निवासी रीवा ने संबल छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने श्रम अधिकारी को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए। सत्यशरण पाण्डेय निवासी महमूदपुर ने नक्शा तरमीम और आम रास्ते के सीमांकन के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार मनगवां को मौके पर जाकर कार्यवाही के निर्देश दिए। रामबहादुर भारती निवासी ग्राम लौरी ने उनकी जमीन पर किए जा रहे अवैध निर्माण को रोकने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार हुजूर को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। कामता प्रसाद साकेत निवासी ग्राम बरौं चन्द्रपुर ने गांव में सड़क निर्माण के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने सीईओ सिरमौर को समुचित कार्यवाही के निर्देश दिए। रामनरेश बनुकर निवासी सेमरिया ने बिजली बिल में सुधार के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने अधीक्षण यंत्री ऊर्जा को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। शशिकरण तिवारी निवासी पैपखरा ने नलजल योजना का पानी उनके मोहल्ले में न पहुंचने की शिकायत की। कलेक्टर ने जिला प्रबंधक जल निगम को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।