
पीआरवी कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश
ककोर/औरैया, पुलिस अधीक्षक औरैया ने बुधवार को पुलिस कार्यालय ककोर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद में पीआरवी (UP-112) पर तैनात उन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन करते हुए सराहनीय कार्य किए हैं।
पुलिस मुख्यालय 112 द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र संबंधित कर्मियों को सौंपते हुए पुलिस अधीक्षक ने उनके त्वरित रिस्पॉन्स, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है तथा अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों से आमजन की सेवा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।