प्राप्त शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण विजय कुमार श्रीवास एवं अनिल कुमार संखवार द्वारा कानपुर रोड औरैया स्थित न्यू फ्रूट जूस सेन्टर का निरीक्षण किया गया
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया :जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। सुनील कुमार के नेतृत्व में प्राप्त शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण विजय कुमार श्रीवास एवं अनिल कुमार संखवार द्वारा कानपुर रोड औरैया स्थित न्यू फ्रूट जूस सेन्टर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सडे़-गले 10 किग्रा0 पाइन एप्पल एवं 02 किग्रा0 अनार को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार विनष्ट कराया गया। साथ ही मिक्स्ड फ्रूट जूस का नमूना संग्रहीत कर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में प्रेषित किया जा रहा है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। उक्त प्रतिष्ठान को प्रदत्त खाद्य पंजीकरण को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया।