
सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें:- कलेक्टर श्री जैन
ई-केवाईसी और सामग्र में तेजी लाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज: कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्षा में आयोजित की गई समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने आयोगों से प्राप्त पत्रों, सीएम मॉनिट के विषय, विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, जनसुनवाई के आवेदनों और जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों द्वारा टीएल पत्रों के जवाब समय पर नहीं दिए गए हैं, वे तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। इसके साथ ही सीएम मॉनिटरिंग के लंबित प्रकरणों का तुरंत निराकरण कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि नॉट अटेंडेड और 50 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों को संतुष्टिपूर्ण ढंग से बंद कराया जाए। विभाग अपनी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग सुधारें और अपने विभाग को ए ग्रेड में लाएं। उन्होंने ने फार्मर रजिस्ट्री , समग्र ई-केवाईसी तथा खाद ई-केवाईसी की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में आयोजित विशेष अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। कृषि और राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए उपसंचालक कृषि को निर्देशित किया गया कि खाद व बीज की गुणवत्ता की लगातार सैंपलिंग की जाए और अवैध भंडारण या अनियमितता पाए जाने पर तत्काल निरीक्षण कर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई जारी रखें।
उन्होंने कहा कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन,फार्मर रजिस्ट्री,किसानों के ई-केवयासी, खसरे में आधार लिंक आदि प्रकरणों पर तहसीलवार चर्चा के दौरान शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा राजस्व वसूली, भू-अर्जन, भूमि आवंटन के प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने के लिये आरसीएमएस में प्रतिदिवस दर्ज होने वाले प्रकरणों से अधिक का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों दिये। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकताओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी 15 अगस्त को जिले भर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। मुख्य समारोह कलेक्ट्रेट मैदान में आयोजित होगा। समारोह की तैयारियों से जुड़े सभी अधिकारी समय पर तैयारी सुनिश्चित करें। समारोह में ध्वजारोहण, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पुरस्कार वितरण के लिए समय पर तैयारियाँ कर लें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर पीके पांडेय, एसडीएम हनुमना राजेश मेहता ,एसडीम मऊगंज एपी द्विवेदी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे
।