उत्तर प्रदेशइटावाप्रशासन

इटावा में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, संदिग्धों और वाहनों की हुई सघन जांच

इटावा में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, संदिग्धों और वाहनों की हुई सघन जांच

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान;इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों, थानाध्यक्षों एवं चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

 

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा आबादी वाले क्षेत्रों में गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

 

पुलिस प्रशासन ने बताया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button