
आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत “NITI TARA (Toolkit for Analysis, Review & Action)” के कार्यान्वयन हेतु प्रशिक्षण आयोजित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत “NITI TARA (Toolkit for Analysis, Review & Action)” के कार्यान्वयन हेतु जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को जिला पशुपालन कार्यालय, सीतामढ़ी के सभा कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त, सीतामढ़ी ने की जिसमें सिविल सर्जन, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आई.सी.डी.एस), जिला पशुपालन पदाधिकारी, डीपीएम (स्वास्थ्य) तथा जिला योजना पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, आकांक्षी जिला कार्यक्रम, श्री संतोष कुमार सुमन के अलावा पीरामल फाउंडेशन, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान NITI TARA टूलकिट के माध्यम से डेटा आधारित विश्लेषण (Analysis), समीक्षा (Review) एवं कार्ययोजना (Action) तैयार करने की प्रक्रिया, विभिन्न प्रदर्शन संकेतकों की निगरानी तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
अध्यक्षीय संबोधन में उप विकास आयुक्त ने कहा कि नीति आयोग की ओवरऑल रैंकिंग में सीतामढ़ी जिले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जिले के लिए गौरव की बात है, किंतु “NITI TARA” टूलकिट के प्रभावी उपयोग, नियमित समीक्षा, डेटा आधारित विश्लेषण एवं समयबद्ध कार्ययोजना के माध्यम से जिले के प्रदर्शन में और अधिक सुधार लाकर भविष्य में और बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी का व्यवहारिक उपयोग करते हुए विभागीय समन्वय के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया।


