प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

श्रावणी मेला की तैयारियों की उप विकास आयुक्त ने की विस्तृत समीक्षा

श्रावणी मेला की तैयारियों की उप विकास आयुक्त ने की विस्तृत समीक्षा

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: सीतामढ़ी बिहार 

उप विकास आयुक्त, सीतामढ़ी सुश्री श्वेता भारती ने आज हलेश्वरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले श्रावणी मेला की तैयारियों का स्थल निरीक्षण करते हुए विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था से संबंधित विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया।

समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि श्रावणी मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करें। उन्होंने पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा मेला परिसर में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें। साथ ही, मेला अवधि के दौरान सभी विभागों की सक्रिय उपस्थिति एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। मौके पर निदेशक डीआरडीए राजेश भूषण के साथ विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button