
सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, 31 जुलाई। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निवारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीतामढ़ी में प्रत्येक कार्य दिवस की भांति शुक्रवार को भी जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जन शिकायत सुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत करना है।


