प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

रीवा जिले में एक लाख 93 हजार हेक्टेयर में हुई फसलों की बोनी    

रीवा जिले में एक लाख 93 हजार हेक्टेयर में हुई फसलों की बोनी    

 

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . रीवा जिले में वर्तमान खरीफ फसल में अब तक एक लाख 93 हजार 610 हेक्टेयर में फसलों की बोनी हुई है। इस वर्ष के लिए अनुमानित लक्ष्य के अनुसार ज्वार, मक्का, बाजरा, कोदौ, अरहर, मूंग, उड़द तथा तिल की लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत बोनी हो चुकी है। इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि जिले में खरीफ फसल के लिए इस वर्ष दो लाख 57 हजार 110 हेक्टेयर में फसलों की बोनी का लक्ष्य रखा गया था। अब तक एक लाख 93 हजार 610 हेक्टेयर में फसलों की बोनी हो चुकी है। धान को छोड़कर लगभग सभी फसलों की बोनी हो चुकी है। धान की रोपाई के लिए किसान गहरी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इस वर्ष धान के लिए दो लाख 38 हजार 500 हेक्टेयर में बोनी का लक्ष्य रखा गया है। अब तक लगभग एक लाख 75 हजार हेक्टेयर में धान की बोनी हो चुकी है। यह लक्ष्य का 73 प्रतिशत है। गत वर्ष जिले में दो लाख 56 हजार 790 हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बोनी की गई थी। गत वर्ष धान का रकबा दो लाख 40 हजार 120 हेक्टेयर था। उप संचालक ने बताया कि अब तक जिले में ज्वार 360 हेक्टेयर, मक्का 90 हेक्टेयर, बाजरा 120 हेक्टेयर, कोदौ 4150 हेक्टेयर में बोया गया है। जिले में अरहर 3950 हेक्टेयर, मूंग 2550 हेक्टेयर, उड़द 5400 हेक्टेयर तथा तिल 1860 हेक्टेयर में बोया गया है। अच्छी वर्षा होने पर धान की भी लक्ष्य से अधिक बोनी हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button